जीयर स्‍वामी जी से दिल्ली में मिले चौबे, श्रीराम कर्मभूमि पर हुई चर्चा

0

पटना : केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बुधवार को रामानुज सम्प्रदाय के श्री त्रिदंडी श्रीमननारायण चिन्‍ना जीयर स्‍वामी जी से दिल्ली में मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस मौके पर भगवान श्रीराम की कर्मभूमि बक्सर के पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थलों पर चर्चा हुई। केंद्रीय राज्यमंत्री चौबे ने श्रीराम कर्मभूमि न्यास द्वारा बक्सर को लेकर किए जा रहे कार्यो से अवगत कराया। न्यास बक्सर के पौराणिक स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप विकसित करने व इसकी वैश्विक पहचान दिलाने को लेकर काम कर रहा है।

swatva

उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक रूप से बक्सर की पहचान पूरे विश्व में हो इसमें परम पूज्य साधु संतों का अहम योगदान है। इस पर विस्तार से उन्होंने चर्चा की।

बता दें कि बक्सर को राम कर्मभूमि के तौर पर विकसित किया जा रहा है। जहां भगवान राम से जुड़ी तमाम स्थलों को विकसित किया जा रहा है। इसे रामायण सर्किट से जोड़ने पर काम किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here