गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने दिया इस्तीफा

0

पटना : गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अपना इस्तीफा दे दिया है। रूपाणी ने अपना इस्तीफा गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को सौंपा है, इस्तीफा देने से पूर्व विजय रूपाणी ने अपने कैबिनेट के चार साथियों के साथ राज्यपाल से मुलाकात की थी।

इस्तीफे की वजह अभी सामने नहीं आई है। विदित हो कि इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात के सीएम आनंदीबेन पटेल ने भी इस्तीफा दिया था। इसके बाद विजय रुपाणी सीएम बने थे और और चुनाव जीतने के बाद फिर विजय रूपाणी ही सीएम बने थे।

swatva

इस्तीफा देने के बाद विजय रूपानी ने कहा कि इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए हम सभी के नेता और हमारे मार्गदर्शक भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत-बहुत धन्यवाद साथ ही उन्होंने कहा कि आगे उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसका वे निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेंगे। इस्तीफे को लेकर विशेष जानकारी वे थोड़ी देर में प्रेसवार्ता में देंगे।

ज्ञातव्य हो कि बीते 1 साल के अंदर भाजपा शासित राज्यों में चार मुख्यमंत्री बदले गए है, सबसे पहले उत्तराखंड इसके बाद असम फिर कर्नाटक और अब गुजरात। वहीं, बिहार में भी भाजपा का चेहरा रहे सुशील मोदी को साइड किया गया। बताया जाता है कि भाजपा कई राज्यों में 2022-23 काफी चेहरे बदल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here