वर्ष 2022-23 के लिए रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि देने पर चौबे ने पीएम का जताया आभार

0

पटना : केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज किसानों के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय लिए उनका आभार जताया है।

चौबे ने कहा कि आज कैबिनेट के बैठक में गेहूं के समर्थन मूल्य में 40 रुपये, जौ के समर्थन मूल्य में 35 रुपये, चना के समर्थन मूल्य में 130 रुपये और मसूर व सरसों के समर्थन मूल्य में 400 रुपये/क्विंटल की वृद्धि की गई है। प्रधानमंत्री मोदी किसानों के सबसे बड़े शुभचिंतक हैं और वह लगातार अन्नदाता के हित महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं।

swatva

केंद्रीय मंत्री चौबे ने कहा कि “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना” दुनिया की सबसे बड़ा मुफ्त अन्न योजना है। इस योजना की विश्व खाद्य संगठन ने भी सराहना की है। पूरे भारत में 80 करोड़ से अधिक आबादी इस योजना के तहत लाभान्वित हो रहे हैं। बिहार में आठ करोड़ लोगों को इसका लाभ मिल रहा है।

“एक राष्ट्र एक राशन कार्ड” के तहत बिहार वासी दूसरे राज्यों में भी इसका लाभ उठा रहे हैं दिल्ली भी इस योजना में जुड़ गया है इससे अपने बिहारी भाइयों को जो दिल्ली में रहते हैं उन्हें काफी लाभ मिल रहा है।

बिहार में 27 जिलों में गेहूं के साइलो गोदाम के लिए सर्वेक्षण किया गया

चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली मंत्री पीयूष गोयल का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने धान का कटोरा शाहाबाद के क्षेत्र में भारत का चावल का साइलो गोदाम दिया है।

भारत का पहला चावल का साइलो गोदाम बक्सर, इटाढ़ी के बैरी और कैमूर, मोहनिया के सोंधियारा में बनेगा। इसके शुरू होने से किसानों को काफी लाभ मिलेगा। यह गोदाम 11 एकड़ में बनेगा, जिसकी लागत 33 करोड़ रुपये अनुमानित है। इस गोदाम की क्षमता 12,500 मैट्रिक टन की होगी। इन दोनों स्थानों पर गेहूं का 37,500 मैट्रिक टन क्षमता वाला साइलो गोदाम भी बनेगा। इसे पूरी तरह वैज्ञानिक तरीके से बनाया जाएगा। गोदाम में रखा गया अनाज वर्षों बाद भी खराब नहीं होगा। बिहार के 27 जिलों में गेंहू के लिए साइलो गोदाम के लिए सर्वेक्षण किया गया है।

संसदीय क्षेत्र में 1 लाख अन्न पैकेट वितरण करने का है लक्ष्य

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि दुनिया भर में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की तारीफ हो रही है। दुनिया की सबसे बड़ी यह अन्न  योजना है। पूरे भारत में 80 करोड़ से अधिक आबादी इस योजना के तहत लाभान्वित हो रहे हैं। बिहार में आठ करोड़ से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल रहा है।  पार्टी कार्यकर्ताओं  एवं अन्य सामाजिक संगठनों  के माध्यम से एक लाख पैकेट संसदीय क्षेत्र में वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित है। इसकी शुरुआत कुछ दिन पूर्व दिनारा व डुमराव विधानसभा क्षेत्र में किया था। इसका मकसद इसके लाभुकों से बातचीत कर उनका अनुभव जानना है।

केंद्रीय राज्यमंत्री चौबे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लाभुकों को अनाज वितरण कर रहे थे। उन्होंने लाभुकों से बात की। उनका अनुभव जाना। बिहार के अन्य जिलों में भी केंद्रीय राज्यमंत्री चौबे उक्त अन्न योजना के तहत राज्य के भ्रमण के दौरान पैकेट का वितरण कर लाभुकों से बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक राशन कार्ड के तहत बिहार वासी दूसरे राज्यों में भी इसका लाभ उठा रहे हैं। दिल्ली भी इस योजना में जुड़ गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here