राजद सुप्रीमो से घर संभल नहीं रहा ख्वाब देख रहे देश चलाने का : अरविंद सिंह

0

पटना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद द्वारा विपक्षी दलों की एका के प्रयासों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि घर संभल नहीं रहा है और ख्वाब देख रहे हैं देश चलाने का।

भाजपा नेता सिंह ने कहा कि रांची के होटवार जेल से पूर्ण प्रशिक्षित होकर लौटे लालू प्रसाद यादव चले हैं देशभर के विपक्ष को प्रशिक्षित करने। कैसी ट्रेनिंग देंगे, पूरा देश जानता है। लालू प्रसाद अपने घर को तो संभल नहीं पा रहे हैं। दोनों पुत्रों में संपत्ति और पार्टी को लेकर घमासान मचा है, उत्तराधिकार के सवाल पर घर में ही संग्राम छिड़ा है। भाईयों में उत्पन्न विवाद मीडिया में छाया हुआ है।

swatva

अरविन्द सिंह ने कहा कि जनता के द्वारा नकारे गए लोगों को जमा कर लालू प्रसाद चले हैं देश बदलने को। यह जानते हुए कि देश में प्रधान मंत्री के पद की दूर-दूर तक कोई वैकेंसी नहीं है। चारा घोटले में जेल का आनंद ले चुके राजद सुप्रीमो अब फिर नए सिरे से राजनीति का स्वाद चखने चले हैं। ध्यान रखिये लालू इसमें कहीं भी आपको मिठास नहीं मिलेगी सिवाय तीखी मिर्ची के।

ज्ञातव्य हो कि बीते दिन लालू प्रसाद यादव कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल के आवास पर विपक्ष के तमाम वरिष्ठ नेता के साथ मोदी सरकार को घेरने के उद्देश्य से जुटे थे। जहाँ, मुख्य रूप से यूपी में भाजपा को रोककर राष्ट्रीय स्तर पर मोदी के खिलाफ एक चेहरा तैयार करने को लेकर चर्चा हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here