नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों से पूर्वोत्तर भारत में नए युग की शुरुआत : अरविन्द सिंह

0
arvind singh bjp spoke person

पटना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार की नीतियों से पूर्वोत्तर भारत में एक नए युग की शुरुआत हुई है। कार्बी आंगलोंग के ऐतिहासिक समझौते से पूर्वोत्तर में एक नये अध्याय की शुरुआत है।

जिस समय अमेरिका अतिवादी तालिबानियों के समक्ष घुटने टेक रहे थे, उसी समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्रीअमित साह के निर्णय व गृहराज्यमंत्री नित्यानंद राय की उपस्थिति में भारत के उग्रवादी संगठन अपने हथियार डाल रहे थे। यह प्रधानमंत्री के दूरदर्शी सोच और नीतियों का फलाफल नतीजा था।

swatva

अरविंद सिंह ने कहा कि दूसरी ओर हमारी बहनों के लिए महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री के दूरदर्शी सोच का नतीजा है कि केंद्र सरकार अब बहनों के स्वयं सहायता समूहों के लिए विशेष ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बनाने वाली है। इस माध्यम से हमारी बहनें, देश और दुनिया में अपने उत्पादों को बेच पाएंगी। सेब, संतरा, किन्नु, मशरूम, टमाटर, ऐसे अनेक उत्पादों को हिमाचल की बहनें देश के कोने-कोने में पहुंचा पाएंगी।

हाल में देश ने ड्रोन टेक्नोलॉजी से जुड़े नियमों में बदलाव का फैसला लिया है। ड्रोन अब दवाईयों की होम डिलिवरी में काम आ सकता है, बाग-बगीचों में भी काम आ सकता है। ड्रोन का प्रयोग जमीन के सर्वे में किया जा रहा है। इसका सही प्रयोग हमारे पहाड़ी इलाकों के लोगों का जीवन बदल सकता है। इस तरह तमाम अहम निर्णय की वजह से भारत आत्मनिर्भर बन रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here