महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन सिर्फ ढकोसला : भाजपा

0

पटना : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन सिर्फ ढकोसला है। कांग्रेस के लोग बताएं कि 70 वर्षों के शासनकाल में कितनी महंगाई थी और सरकार ने महंगाई पर रोक लगाने के लिए क्या उपाय किये?

अरविंद सिंह ने कहा कि आज भारत ही नहीं, विश्व की अर्थव्यवस्था के सामने कोरोना महामारी का संकट है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महामारी का देश की अर्थव्यवस्था पर असर नहीं पड़े, इसके लिए हर संभव किया है। महंगाई से निपटने के लिए सरकार मुस्तैदी से काम कर रही है। लेकिन, कुछ चीजों के दाम सरकार के नियंत्रण में नहीं होते। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में तय होते हैं। यह सार्वजनिक सच है। ऐसे में कांग्रेस का साइकिल मार्च सिर्फ नौटंकी है। सरकार को हमेशा जनता का ख्याल है। प्रति व्यक्ति आय में लगातार वृद्धि हो रही है। क्रय शक्ति में भी इजाफा हुआ है। महंगाई से कठिनाई नहीं हो, इसके लिए केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया है।

swatva

सिंह ने कहा कि कांग्रेस के विरोध का कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस के लोग सिर्फ इसलिए विरोध कर रहे हैं, क्योंकि सरकार का विरोध करना उनकी नियति बन गयी है।

ज्ञातव्य हो कि महंगाई के विरोध में आज कांग्रेस द्वारा देशभर में जगह-जगह धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान यूपी में प्रियंका गांधी, राजस्थान में अशोक गहलोत व सचिन पायलट, बिहार में भक्तचरण दास समेत देश अन्य हिस्सों में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here