चलंत आरोग्य वाहन को ग्रामीणों ने सराहा, मिल रहा निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श

0

बक्सर : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने संसदीय क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विधानसभा में चल रहे महर्षि विश्वामित्र चलंत आरोग्य वाहन के माध्यम से ग्रामीणों से वीडियो कॉलिंग पर बात की। उनका हालचाल जाना। टीकाकरण के लिए सभी को प्रोत्साहित किया। अन्य लोगों को भी टीकाकरण के लिए निरंतर जागरूकता लाने को ग्रामीणों से आह्वान किया।

चौबे ने चलन आरोग्य वाहन से मिल रही चिकित्सीय परामर्श की जानकारी भी ग्रामीणों से ली। दिनारा विधानसभा क्षेत्र के सूर्यपुरा प्रखंड के करमा गाँव में ग्रामीणों सहित पार्टी कार्यकर्ताओं से भी बातचीत की। उन्होंने सभी का हालचाल जाना।कोरोना के संक्रमण काल में ग्रामीण स्तर तक चिकित्सीय परामर्श एवं जरूरी जांच के साथ टेलीमेडिसिन की सुविधा के लिए गांव में चलंत आरोग्य वाहन के माध्यम से सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

swatva

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने वाहन पर सेवा दे रहे स्वास्थ्यकर्मियों से भी बातचीत की। मंडल अध्यक्ष पिंटू सिंह ने बताया कि चलंत आरोग्य वाहन कोरोना के संक्रमण काल में ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रहा है। गांव में चिकित्सीय परामर्श मिल रहा है। सभी ने इस चिकित्सीय सेवा के लिए स्थानीय सांसद सह केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here