केंद्रीय राज्यमंत्री के रूप में चौबे ने ग्रहण किया दो मंत्रालय का कार्यभार

0

ग्रहण किया वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन एवं उपभोक्ता खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का कार्यभार

दिल्ली : केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने सोमवार को विधि विधान से पूजा अर्चना कर वन पर्यावरण जलवायु परिवर्तन और उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में कार्य भार ग्रहण किया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया हर जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एनडीए की सरकार देशवासियों की सेवा में जुटी हुई है। सबका साथ- सबका विकास- सबका विश्वास मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है।

अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि सरकार के प्रयास से लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ी है। देश में वनक्षेत्र भी बढ़ रहा है। कोरोना के संक्रमण काल में 81 करोड़ देशवासियों तक मुफ्त राशन पहुंचाई जा रही है। सभी क्षेत्रों का ख्याल रखते हुए सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। वन नेशन-वन राशन कार्ड’ योजना का लाभ देशवासियों को मिल रहा है।

swatva

पदभार ग्रहण करने के दौरान चौबे ने पारंपरिक सनातन सभ्यता व संस्कृति का ध्यान रखा। कार्यालय में शंखनाद, पूजा-पाठ तथा पौधरोपण के साथ शुभ मुहूर्त में नई जिम्मेदारी का बेड़ा उठाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि “दस कुँए के बराबर होती है एक बावड़ी, दस बावड़ी के बराबर एक सरोवर, दस सरोवर के समान एक पुत्र और दस पुत्रों के समान एक वृक्ष का महत्त्व होता है।” आइए बड़ी संख्या में पौधारोपण करें। उसे संरक्षित करें।

ज्ञातव्य हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट विस्तार में इस बार अश्विनी कुमार चौबे को स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए दो नए मंत्रालय वन पर्यावरण जलवायु परिवर्तन और उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का जिम्मा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here