थावरचंद बने राज्यपाल, मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कई राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

0

दिल्ली : कैबिनेट विस्तार से पहले महामहिम राष्ट्रपति ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले हैं। इस बदलाव में केंद्रीय मंत्री को भी राज्यपाल बनाया गया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया है। हरि बाबू कमभमपति को मिजोरम, मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश तथा राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है।

swatva

इसके अलावा राष्ट्रपति ने मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल तथा हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल और त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल एवं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया है।

राज्यपाल की नियुक्ति के बाद यह तय माना जा रहा है कि जल्द ही मोदी कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। इसको लेकर काफी तेजी से काम चल रहा है। चर्चाओं की मानें तो थावर चंद्र गहलोत को मंत्रिमंडल से हटाने की बातें बहुत समय से आ रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here