जरूरत के मरीजों को निशुल्क ऑक्सीजन कंसंट्रेटर कराया जाएगा उपलब्ध : अश्विनी चौबे

0

बक्सर : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि कोरोना के विरुद्ध जंग में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। संसदीय क्षेत्र को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है। इस कड़ी में ऑक्सीजन बैंक का भी गुरुवार से शुभारंभ हो गया है। जरूरत वाले मरीजों को इसकी निशुल्क सुविधा मिलेगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री चौबे वर्चुअल माध्यम से बक्सर में ऑक्सीजन बैंक का शुभारंभ कर रहे थे। ऑक्सीजन बैंक में मौजूदा समय में 200 कंसंट्रेटर की व्यवस्था की गई है। जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसका संचालन श्री राम कर्मभूमि न्यास एवं सेवा भारती द्वारा किया जाएगा।

swatva

चौबे ने कहा कि करोना के इस चुनौतीपूर्ण समय में बक्सर संसदीय क्षेत्र के लिए ऑक्सीजन प्लांट के साथ-साथ वेंटिलेटर आदि की व्यवस्था की गई है। ऑक्सीजन प्लांट का कार्य तेज गति से चल रहा है। तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियों पर पैनी नजर है। इसका प्रतिदिन अपडेट संसदीय क्षेत्र के सभी जिलों से लिया जाता है। चौबे ने इस मौके पर सभी से आग्रह किया कि अपने और परिवार की सुरक्षा के लिए कोरोना का टीका जरूर लें। टीका एक संजीवनी का काम करता है। सुरक्षा कवच है। इसे लेकर लापरवाही ना बरतें। खुद टीका लें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे।

साथ ही चौबे ने कहा कि कोरोना खत्म नहीं हुआ है। यह ध्यान में होना चाहिए। लगातार मास्क जरूर पहने। 2 गज की दूरी का ख्याल रखें। हाथों की सफाई करते रहें। दवाई के साथ-साथ कोविड अनुरूप व्यवहारों का कड़ाई से पालन करना होगा। दक्षिण प्रांत प्रांत कार्यवाहक दक्षिण बिहार श्री राजेंद्र प्रसाद जी, दिनेश प्रताप सिंह, राघव जी निवर्तमान प्रत्येक प्रत्याशी परशुराम चतुर्वेदी, छविनाथ त्रिपाठी, राणा प्रताप सिंह, आदित्य चौधरी, विनोद राय, राजेश सिन्हा, पुनीत सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here