शादी के बाद मायके से ससुराल पहुंची विवाहिता की मौत, घर की चौखट पर तोड़ा दम

0

नवादा : शादी के बाद ससुराल में कदम रखते ही विवाहिता ने घर की चौखट पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना से हर कोई हैरान है। लोगों को यह समझ में नहीं आ रहा कि आखिर यह हुआ कैसे? लड़के के परिजन इस बात को लेकर चिंतित हैं कि अभी लड़की ने घर में कदम भी नहीं रखा था कि यह घटना हो गयी। दुल्हन के हाथों की मेहंदी का रंग अभी फिका भी नहीं हुआ था कि लड़के के दरवाजे पर ही उसकी मौत हो गयी।

दरअसल 24 मई दिन सोमवार को बिहारशरीफ के सोहसराय निवासी विकास कुमार की शादी नवादा के गोला रोड निवासी गोपाल पंडित की बेटी से हुई थी। ङशादी के बाद जब विवाहिता 25 मई को मायके से ससुराल पहुंची। इस दौरान उसका भाई भी कार में साथ था। गाड़ी जैसे ही लड़के के घर पर पहुंची तब घर की महिलाएं गाल सेकाई की रस्म करने पहुंची।

swatva

जैसे ही गाल सेकाई की रस्म की गयी उसी वक्त लड़की कांपने लगी। जिसके बाद उसे पानी पिलाया गया। बाद में ग्लुकोज और नीबू का शर्बत भी दिया गया। जिसके बाद लड़की गाड़ी से जैसे ही उतरी तभी दरवाजे के पास ही लड़खड़ा कर गिर पड़ी। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में उसे बिहार शरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दी गयी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं साथ आए भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के शव को उसके मायके भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here