किशनगंज निर्मम हत्याकांड मामले में भाजपा नेता पीड़ित परिवार से मिले, दिया न्याय का भरोसा

0

किशनगंज : बिहार के किशनगंज जिला में बाहदुरगंज थाना क्षेत्र बहादुरगंज देसिया टोली में रात्रि करीब बारह बजे निर्मम हत्या कांड मामले में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशांत गोप सहित अन्य प्रमुख पार्टी अधिकारी पीड़ित परिवार से मंगलवार को मिले और न्याय का भरोसा दिया।

पार्टी जिलाध्यक्ष गोप ने बताया कि बहादुरगंज थाना क्षेत्र के देसिया टोली में लाल चंद राय, पिता झुबरा लाल के पुत्र को रात्रि में 12 बजे 5 मुस्लिमों द्वारा किया गया। पड़ोस के 5 मुस्लिम समुदाय के लोगों ने धार दार हथियार से काटकर उसकी हत्या कर दी।

swatva

उन्होनें कहा कि मृतक के पिता ने 2 लोगों की पहचान की है, जिसमें चार नंम्बर वार्ड निवासी राज़ा और चार साथियों के साथ मिलकर हत्या गला रेत कर हत्या हुई। इस जघन्य अपराध की अभियुक्तों की तुरंत गिरफ्तारी एवं कड़ी सजा की मांग के लिए स्थानीय थाना प्रभारी से मिलना हुआ।

उन्होने बताया कि पुलिस सघन छापेमारी अभियान में अपराधियों की गिरफ्तारी में लगे हैं। पीड़ित परिवार के घर से ही प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल को पूरी जानकारी वीडियो मीटिंग के द्वारा दिया गया। पीड़ित परिवार के घर में ही जिला कल्याण पदाधिकारी को बुलाकर किसी भी तरह के सरकारी सहायता में देरी ना करने की बात भारत जनता पार्टी प्रतिनिधि मंडलों के द्वारा पीड़ित परिवार के साथ पूरी सहानुभूति व्यक्त की गई, वहां के युवाओं को एकजुट रहने का और किसी भी तरह के कानूनी सहयोग के लिए हमारी पार्टी हमेशा प्रयासरत रहेगी।

मौके पर पीड़ित परिवार से मिलने में प्रमुख जिला उपाध्यक्ष खिशो देवी, प्रदेश पदाधिकारी बरुन सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष किसलय सिन्हा, नगर मंडल महामंत्री सदर प्रखंड अरविंद मंडल, पंचायती राज प्रकोष्ठ के संयोजक राजीव सिन्हा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पुश लाल आदि मौजूद थे।

सुबोध

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here