सुंदरलाल बहुगुणा का जाना पर्यावरण और सामाजिक क्षेत्र की बड़ी क्षति- चौबे

0

प्रख्यात पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा के निधन पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त किया है।

अश्विनी चौबे ने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा विश्व प्रसिद्ध पर्यावरणविद्, चिपको आंदोलन के प्रणेता, वृक्ष मित्र, समाजसुधारक और पर्यावरण विषय पर अग्रणी लेखक थे। वर्षों से वे हिमालय में वनों के संरक्षण के लिए सक्रिय रहे।

swatva

उन्होंने पर्यावरण, भूदान, शराब विमुक्ति, दलित उत्थान आंदोलनों में विशेष योगदान दिया था। उन्हें पदमश्री, पदमविभूषण जैसे श्रेष्ट पुरस्कारों के साथ पर्यावरण से संबंधित लगभग सभी

राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले थे। इनके निधन से हमने प्रख्यात पर्यावरणविद और महामानव को खो दिया है जिससे पर्यावरण और सामाजिक क्षेत्र की बड़ी क्षति हुई है।

मै ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को इस पीड़ा को सहने के लिए धैर्य एवं संबल प्रदान करने लिए प्रार्थना करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here