संक्रमण का चेन तोड़ने के लिए लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों का पालन करें लोग- चौबे

0

बक्सर : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बक्सर संसदीय क्षेत्र अंतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्रों में मौजूदा समय में कोविड उपचार से संबंधित जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की।

टेस्टिंग, ऑक्सीजन युक्त बेड एवं अन्य जानकारियों से अवगत हुए। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री के कार्यालय के अधिकारी निरंतर बक्सर, कैमूर एवं रोहतास के जिला के अधिकारियों से संपर्क में है। पुराने सदर अस्पताल में 20 ऑक्सीजन से युक्त बेड शुरू किया गया है। एक-दो दिन में 10 बेड शुरू कर दिया जाएगा। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एवं वेंटिलेटर आदि की भी जानकारी ली गई। आरटीपीसीआर लैब के संबंध में अवगत हुए। उन्होंने टेस्टिंग पर अधिक ध्यान देने को निर्देशित किया है। टेस्टिंग, ट्रेसिंग एवं ट्रीटमेंट के साथ-साथ वैक्सीनेशन पर निरंतर फोकस करते रहने की जरूरत है।

swatva

साथ ही उन्होंने जनता से अपील की है कि 5 मई से बिहार में लॉकडाउन शुरू हो जाएगा। जो 15 मई तक चलेगा। कोविड बीमारी को रोकने के लिए जो केंद्र एवं राज्य सरकार का दिशानिर्देश है। उसका पालन करें। जो लॉकडाउन के दिशा निर्देश है, उसका पालन करते हुए इसे सफल बनाना है। इससे कोरोना की रफ्तार कम होगी।

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में सभी को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। खुद की और अपने परिवार की रक्षा करनी है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण एक सुरक्षा कवच है। अपनी बारी आने पर जरूर टीकाकरण करवाएं। हर समय सावधान रहें। नियमित रूप से मास्क लगाएं। दो गज की दूरी का ख्याल रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here