जनसेवा और राष्ट्रधर्म का नाम है भाजपा : नंदकिशोर यादव

0

पटना : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने भारतीय जनता पार्टी के 41वें स्थापना दिवस पर कहा कि भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक दल का नाम नहीं, बल्कि एक राष्ट्रधर्म और राष्ट्रसेवा का नाम है।

यादव ने कहा कि भाजपा राष्ट्रभक्ति का वह पथ है जिस पर चल कर अटल बिहारी वाजपेयी जैसे राष्ट्रसेवियों ने राजनीति की भाषा और परिभाषा बदल दी। राजनीति का एकमात्र लक्ष्य राष्ट्रसेवा और जनसेवा बनाया। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी देशप्रेम की अटूट भावना के साथ वैश्विक फलक पर देश का मान-सम्मान बढ़ा रहे हैं।

swatva

कोरोना काल में प्रधानमंत्री हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं को जनसेवा में जुटे रहने के लिए प्रेरित करते रहे। प्रधानमंत्री कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। आज भाजपा का हर कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज होकर मां भारती की सेवा में समर्पित है। भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनाने का श्रेय कुशल नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को ही जाता है।

यादव ने कहा कि कुशल नेतृत्व,अनुभवी मार्गदर्शन, कर्मठ, ईमानदार और समर्पित कार्यकर्ता, सख्त अनुशासन, जनसरोकार की नीति और राष्ट्रसेवा की उदात्त भावना भाजपा की सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here