भारत विकास परिषद मुंगेर शाखा की नई समिति गठित, गिरींद्र चंद्र पाठक बने अध्यक्ष

0

मुंगेर : सोमवार को भारत विकास परिषद मुंगेर शाखा द्वारा स्थानीय बेलन बाजार शुभंकर झा के आवास पर आम सभा आयोजित कर नए सत्र 2021 -22 के लिए के लिए नई समिति की घोषणा की गई। इस सभा के विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय मंत्री, बिहार प्रदेश निर्मल जैन, मुख्य अतिथि डॉक्टर अशोक सिंह एवं सम्माननीय अतिथि सुधीर कुमार गुलशन थे। अध्यक्षता इकाई के अध्यक्ष गिरींद्र चंद्र पाठक ने की।

सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम के गान के बाद श्री निर्मल जैन, डॉक्टर अशोक सिंह तथा सुधीर कुमार गुलशन जी को अंगवस्त्रम एवं तिलक प्रदान कर सम्मानित किया गया। तदुपरांत नई समिति के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ कर सर्वसम्मति से गिरींद्र चंद्र पाठक को अध्यक्ष ,संजय जालान को सचिव तथा बजरंग लाल सर्राफ को वित्त सचिव घोषित किया गया।

swatva

नई समिति के उपाध्यक्ष के रूप में अशोक सितारिया, नंद किशोर पाहुजा तथा श्रीमती शिवरानी सिन्हा चयनित हुई। सह सचिव राजेश कुमार गुप्ता एवं विशाल कुमार हुए। प्रकल्प प्रमुख के रूप में शुभंकर झा पर्यावरण, पंकज कुमार रंजन भारत को जानो, राजकुमार खेमका सेवा प्रकल्प ,पल्लव कुमार अग्रवाल समूह गान प्रतियोगिता तथा अंजू भारद्वाज महिला सहभागिता प्रमुख घोषित की गई।

इस अवसर पर जाने-माने चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर श्रवण ठाकुर एवं प्राचार्य नारायण शर्मा को भी समिति द्वारा तिलक एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। निर्मल जैन ने भारत विकास के उद्देश्य एवं मुंगेर इकाई के प्रगति पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि डॉ अशोक सिंह ने भारत विकास की गतिविधियों एवं तकनीकी तथ्यों की चर्चा की। अंततः नारायण शर्मा के आशीर्वचन एवं शुभंकर झा के धन्यवाद ज्ञापन से सभा का समापन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here