आसान हुआ जमीन का म्यूटेशन : भाजपा

0

पटना : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि आम लोग की सहूलियत प्रदेश की एनडीए सरकार की पहली प्राथमिकता है। सरकार ने जमीन की बंदोबस्ती को बेहतर और सरल बनाने की दिशा में बड़ी पहल की है।

अरविन्द सिंह ने कहा कि भूमि सुधार के उपायों की वजह से राज्य में भूमि विवादों में कमी आयी है। भूमि बंदोबस्ती की दिशा में सूओ-मोटो (suo-moto) म्यूटेशन मील का पत्थर है। इससे लोगों को अंचल कार्यालय का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा।

swatva

उन्होंने कहा कि प्रदेश के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय के नेतृत्व में भूमि सुधार का कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है, साथ ही भूमि बंदोबस्ती भी सरल हो रही है। सूओ-मोटो (suo-moto) म्यूटेशन की शुरुआत कर सरकार ने उन लोगों को बड़ी राहत दी है, जो अपने रोजी-रोजगार के लिए प्रदेश से बाहर रह रहे हैं। उन्हें अब अपनी जमीन के म्यूटेशन के लिए बार-बार अंचल कार्यालय जाना नहीं पड़ेगा। इस नई व्यवस्था में ज़मीन की रजिस्ट्री के साथ ही उसका दाख़िल खारिज भी हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here