नहीं रहे बिहार के मुख्य सचिव अरुण सिंह, कोरोना से थे संक्रमित

0

पटना : बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का निधन हो गया। 1985 बैच के आईएएस अरुण कुमार सिंह कुछ दिनों पहले कोरोना के चपेट में आये थे। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज उनका निधन हो गया।

मुख्य सचिव के निधन के बाद आज नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हो रही कैबिनेट की बैठक में शोक व्यक्त किया गया। अरुण कुमार 27 फरवरी 2021 को बिहार के मुख्य सचिव बने थे। कार्यभार संभालने के 2 महीने बाद ही उनका निधन हो गया। वे 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने वाले थे। मुख्य सचिव बनने से पहले वे विकास आयुक्त थे।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here