बिहार में लॉकडाउन नहीं, नाइट कर्फ्यू के समय में बदलाव, शादी में सिर्फ 50…

0

पटना : बिहार में कोरोना के बढ़ते मामले के बीच आपदा प्रबंधन ग्रुप की बैठक के बाद राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। राज्य सरकार की ओर से जानकारी देते हुए विकास आयुक्त आमिर सुबहानी और आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि राज्य में नाइट कर्फ्यू के समय में बदलाव किया गया है।

प्रदेश में अब शाम 6:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक नाईट कर्फ्यू लागू रहेगा। वहीं, सारी दुकानें शाम 4:00 बजे बंद हो जाएंगी। शादी में अधिकतम 50 लोग शामिल होंगे, इससे पहले शादी में 100 लोगों के शामिल होने की छूट थी। शादी में कर्फ्यू रात 10 बजे से प्रभावी होगा। डीजे पर पूर्णतः बैन रहेगा।

swatva

अंतिम में 20 लोग ही शामिल होंगे वही साग कार्यक्रम में अधिकतम 25 लोग शामिल होंगे।

इसके अलावा आमिर सुबहानी ने बताया कि कोरोना से मरने वालों का अंंतिम संस्कार का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। ऑफिस में 25 फीसदी उपस्थिति पर काम होगा और शाम चार बजे ही बंद करना होगा। रेस्टोरेंट में रात 9 बजे तक खाना ले जाने की अनुमति होगी। सार्वजनिक परिवहन 50 प्रतिशत क्षमता के तहत चलेगा।

इसके अलावा राज्य सरकार ने सभी जिला अधिकारी को निर्देश दिया है कि राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड-19 गाइड लाइन का सख्ती से पालन करवाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here