बंद के नाम पर विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने आमलोगों से की बदसलूकी : भाजपा

0

पटना : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि बंद को बिहार के लोगों ने पूरी तरह से नकार दिया। विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने बंद के नाम पर आम जनता के साथ बदसलूकी की। सड़कों पर आ-जा रहे वाहनों को जबरदस्ती रोकने का प्रयास किया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

भाजपा नेता ने कहा कि बिहार बंद के दौरान राजद समर्थकों ने महात्मा गांधी सेतु के पास गर्दनिया चौक के पास सड़क जाम कर दिया। जिसके चलते हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और छपरा जाने वाले मार्ग पर भीषण जाम लग गया। असल में विपक्षी दलों का मकसद बंद के नाम पर आमजन को परेशान करना है। राजद और कांग्रेस ने हमेशा आपराधिक प्रवृति के लोगों का साथ दिया है। इन दलों ने कभी भी आम जनता के हितों की परवाह नहीं की। बिहार जनता अगर इनके साथ होती, तो फिर बिहार बंद के दौरान इन्हें बंद कराने के लिए जोर-जबरदस्ती की क्या जरूरत थी।

swatva

सिंह ने कहा कि विपक्ष सिर्फ अपने स्वार्थ की राजनीति करता है, इन्हें जनता के हितों से कोई लेना-देना नहीं। राजद समेत पूरे विपक्ष ने इसके पहले भी कई मुद्दे पर राज्य के किसानों को बरगलाने का काम किया है, लेकिन जनता ने विपक्ष के हर तरकीब को सिरे से नकार कर उन्हें आईना दिखाने का काम किया है।

जानकारी हो बिहार बंद को राजद के अलावे लेफ्ट पार्टियां और कांग्रेस ने भी समर्थन दिया है। हालांकि, यह बंद किसानों की तरफ से पहले से आहूत है, लेकिन तेजस्वी यादव इस बंद के जरिये पुलिस बिल और अपने विधायकों के पिटाई मामले को आगे करने में लगे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here