48वें CJI बने एनवी रमन्ना, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

0

दिल्ली : जस्टिस एनवी रमन्ना को शनिवार यानी आज देश के 48वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में मुख्य न्यायाधीश की शपथ दिलाई। 47 वें चीफ जस्टिस एसए बोबड़े के 23 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने के बाद आज जस्टिस एनवी रमन्ना ने 48वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। जस्टिस रमना का कार्यकाल 26 अगस्त, 2022 तक है।

CJI एनवी रमन्ना का जन्म आंध्र प्रदेश के कृष्ण जिले के पोन्नवरम गांव में 27 अगस्त 1957 को हुआ था। एन.वी रमन्ना वर्ष 2000 में आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में स्थायी जज के तौर पर चुने गए थे। फरवरी, 2014 में सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर नियुक्ति से पहले वे दिल्ली हाई कोर्ट में थे।

swatva

63 वर्षीय रमन्ना ने 10 फरवरी, 1983 से अपने न्यायिक करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने आंध्र प्रदेश से वकील के तौर पर शुरुआत की थी। बता दें कि रमन्ना आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के पहले ऐसे जज होंगे, जो मुख्य न्यायाधीश बन रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here