आखिर तेजस्वी ने क्यों कहा बिहार के 48 सांसद और 5 केंद्रीय मंत्री को डरपोक व नाकारा

0

पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार DRDO के जरिए कम आबादी और कम कोरोना मामलों के बावजूद हरियाणा में 500 बेड वाले दो कोविड समर्पित अस्पताल चालू करवा रही है।

क्या बिहारियों की जान इतनी सस्ती है जो NDA को 48 MP देने के बावजूद इस महामारी में केंद्र सरकार का यह आपराधिक सौतेलापन सहें? बिहार NDA के (39+9) 48 सांसद और 5 केंद्रीय मंत्री मिलकर भी बिहार के लिए DRDO से एक 500 बेड का कोविड समर्पित अस्पताल सुनिश्चित नहीं करवा सकते? धिक्कार है ऐसे डरपोक नाकारा सांसदो पर!

swatva

तेजस्वी ने कहा कि कोरोना संकट में भी बिहार की केंद्र द्वारा की जा रही अनदेखी पर CM नीतीश कुमार क्यों मुँह में दही जमाए हुए है? नीतीश जी, अब तो आपकी बोलने की भी हैसियत नहीं बची? कहाँ है बिहार के दो-दो भाजपाई उपमुख्यमंत्री?

केंद्रीय मंत्री पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि कहाँ छुपे है बड़बोले केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, गिरीराज सिंह, अश्विनी चौबे, आरके सिंह और नित्यानंद राय? बिहार से जीतने वाले एनडीए सांसदों को दूसरे प्रदेशों के सांसदों से सीख लेनी चाहिए।

याद करो लालू जी का UPA-1 का वह दौर, बिहार में बाढ़-सुखाड़ जैसी किसी भी प्रकार की आपदा और संकट की घड़ी में तत्कालीन प्रधानमंत्री के बिहार दौरे के साथ-साथ विशेष सहायता और राहत कोष बिहार को मिलता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here