बिहार दिवस पर समृद्ध और आत्मनिर्भर बिहार बनाने का लें संकल्प

0

पटना‌ : वरिष्ठ भाजपा नेता नंदकिशोर यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का मतलब होता है दोगुनी गति से विकास। बिहार सहित देश के कई राज्य जहां भाजपा की सरकार है, वहां के विकास की गति को देश-दुनिया के लोग देख रहे हैं।

बिहार दिवस पर राज्यवासियों के नाम जारी अपने संदेश में नंद किशोर यादव ने कहा कि विकास के मामले में बिहार ने तो नई मिसाल की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार की एनडीए सरकार ने विकास की नई परिभाषा दी है, न्याय के साथ विकास। यानी ऐसा विकास जिसे समाज का अंतिम व्यक्ति भी महसूस कर सके। यहीं वास्तविक विकास है।

swatva

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमेशा विकास में सबकी भागीदारी की बात करते हैं। यानी ‘सबका साथ सबका विकास’। विकास का मतलब यह कदापि नहीं कि सिर्फ कुछ लोगों का ही विकास हो और समाज में अमीरी और गरीबी के बीच की खाई चौड़ी होती जाए।

यादव ने कहा कि सोमवार को बिहार दिवस है। इस मौके पर हम सभी को समृद्ध, गौरवशाली और आत्मनिर्भर बिहार बनाने का संकल्प लेना चाहिए। हमें उन दिनों की याद करनी जब बिहार विश्वगुरु था। एक बार हम फिर वैसा ही स्वर्णिम बिहार बनाने का संकल्प लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here