चिराग के ‘राजकुमार’ ने ताका जदयू का मुंह तो बिफर गए LJP के सूरज!

0

लोजपा के एकमात्र विधायक राजकुमार सिंह के जदयू में शामिल होने से लोजपा के कद्दावर नेता और उन्हीं के समाज से आने वाले उनसे नाराज चल रहे हैं। उन्होंने अपनी नाराजगी की खबर राजकुमार सिंह को फोन के माध्यम से बताया भी है। हालांकि, राजकुमार सिंह ने उन्हें यह कहते हुए भरोसा दिया है कि केंद्र में जदयू लोजपा साथ ही रहेगी, ऐसे में वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजभान सिंह के कहने के बाद जदयू का रूख नहीं कर रहे हैं।

राजकुमार सिंह की बातों में कितनी सच्चाई है यह आने वाला समय ही बता सकता है। क्योंकि, जदयू के अधिकतर नेता यह कहते आ रहे हैं कि विधानसभा चुनाव में जब उनको लोजपा ने बहुत बड़ा नुकसान पहुंचाया है, ऐसे में वह लोजपा को अपने साथ रखना नहीं चाहती है।

swatva

इससे अलग बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में हजार से भी कम मतों के अंतर से पिछड़ने वाले नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ़ बोगो सिंह की परेशानी बढ़ गई है। परेशानी की वजह उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राजकुमार सिंह से है। दरअसल, महज 333 वोटों के अंतर से चुनाव जीतने वाले राजकुमार सिंह के जदयू में शामिल होने से बोगो सिंह को जबरदस्त झटका लगेगा।

बोगो सिंह मटिहानी विधानसभा क्षेत्र में अपनी जाति (भूमिहार) पर अच्छी पकड़ रखते हैं। राजकुमार सिंह भी उसी जाति से आते हैं। इसलिए जदयू राजकुमार सिंह की साफ़ छवि को तरजीह देना चाहती है। जदयू के बाहुबली नेता यह मान रहे हैं कि राजकुमार सिंह के जदयू में शामिल होने की ख़बरों के बाद उनका मान-सम्मान घट गया है। इस कारण वे किसी दूसरे पार्टी में अपनी जगह तलाश रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here