गुजरात निकाय चुनाव : कांग्रेस के दुष्प्रचार को जनता ने दिखाया आइना- भाजपा

0

पटना : गुजरात नगर निकाय चुनाव को लेकर मतों की गिनती जारी है। अभी तक जारी परिणाम के अनुसार भाजपा 294 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं, कांग्रेस 37 सीटों पर जीत दर्ज की है। वोटों की गिनती जारी है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री, गुजरात एवं बिहार भाजपा के प्रभारी सांसद भूपेंद्र यादव ने कहा कि गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता के भरोसे की मुहर है। भाजपा के प्रति स्पष्ट समर्थन का जनादेश देने के लिए गुजरात की जनता का आभार।

swatva

जनता ने कोविड से लेकर कृषि कानून तक पर कांग्रेस के दुष्प्रचार को आइना दिखाया है। विजय के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के सांगठनिक नेतृत्व में मुख्यमंत्री विजय रुपाणी एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल को बधाई।

गुजरात नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और गुजरात भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल को जीत की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुजरात नगर निगम की जीत विकास की जीत है और भाजपा पर विश्वास की जीत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here