बजट सत्र से पहले विस अध्यक्ष ने की राज्यपाल से मुलाक़ात

0

बिहार विधानमंडल बजट सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा अधयक्ष विजय कुमार सिन्हा ने राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकत किया है। बजट सत्र की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। सबसे पहले दिन विधानमंडल का संयुक्त सत्र होगा जिसमें राज्यपाल का अभिभाषण होगा। उसके बाद दिन के 11.30 में बिहार विधान मंडल के सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक होगी।

वहीं, इस मुलाक़ात के बाद विजय कुमार सिन्हा ने विधानसभा के बजट सत्र शुरू होने से पहले नोडल पदाधिकारियों के साथ मीटिंग किये और विधानसभा में पूछे जाने वाले सवालों को सरल भाषा मे लाने पर चर्चा किये। विजय सिन्हा ने सवालों के सरलीकरण करने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा जटिल शब्दो की वजह से सवालों का जबाब नही मिल पाता है। इसलिए इस बार से सवालों को सरल किया जाए ताकि विधायक समझ सके और जब मंत्री से पूछे तो संबंधित विभाग के मंत्री भी समझ सके।

swatva

जानकारी हो कि 19 फ़रवरी से प्रारंभ हो रहे बिहार विधान सभा के बजट सत्र के सुचारू एवं सफ़ल संचालन के लिए मुख्य सचिव, बिहार सरकार सहित वरीय पदाधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक आज दोपहर बिहार विधान सभा सचिवालय में बिहार विधाान सभा की अधयक्षता में आयोजित की गयी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here