प्रशासन से परेशान हैं, तो जदयू दफ्तर जाइए, होगा समाधान

0

पटना : सुशासन की सरकार में प्रशासन से परेशान जदयू कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी आलाकमान ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। नेतृत्व के निर्णय के अनुसार अब जदयू कार्यकर्ता प्रशासन व पुलिस से परेशान हैं तो पार्टी दफ्तर में अधिकृत पार्टी पदाधिकारी के समक्ष फरियादी बन सकते हैं।

दरअसल, अंचलाधिकारी बात नहीं मान रहे एक थानेदार का रवैया काफी सख्त हो या फिर अस्पताल में इलाज को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं की बातों की अनदेखी हो रही हो, इस तरह की समस्या होने के बाद कार्यकर्ता अब अपनी बात यानी कि शिकायत प्रदेश कार्यालय में रख सकते हैं।

swatva

इस तरह की तमाम शिकायतों को सुलझाने के लिए पार्टी स्तर पर प्रयास किया जाएगा। अगर, पार्टी स्तर पर समस्या का समाधान नहीं होता है, तो इसे उच्च स्तर पर भेजा जाएगा। लेकिन, समस्या का समाधान अवश्य होगा। यह कार्य कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद की व्यवस्था के तहत होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here