अपनी सियासत चमकाने के लिए किसानों की भावनाओं से न खेलें कांग्रेस के युवराज

0

पटना : भाजपा नेता नंदकिशोर यादव ने कहा कि किसानों के प्रति झूठी हमदर्दी दिखाने वाले ‘कांग्रेस के युवराज’ बजट पर चर्चा के दौरान सदन से चले क्यों गये? उन्हें तो किसानों का पक्ष रखना चाहिए था।

नंदकिशोर यादव ने कहा कि युवराज कृषि सुधार कानून की एक भी कमी क्यों नहीं बता पाए? वे यह साबित क्यों नहीं कर सके कि कृषि सुधार कानून से किसानों को नुकसान होगा। असल में ऐसा है ही नहीं। कृषि सुधार कानून में कोई ऐसा बिंदु नहीं है, कोई ऐसा प्रावधान नहीं है, जिससे किसानों को नुकसान होगा।

swatva

‘कांग्रेस के युवराज’ को अपनी बात रखने को सही जगह और सही समय मिला, तो धीरे से सरक लिये। इनकी मंशा अब साफ हो चुकी है। ये सिर्फ सरकार के खिलाफ किसानों को भड़काने के लिए अपनी झूठ का सहारा ले रहे हैं।

यादव ने कहा कि अपनी सियासत चमकाने की नौटंकी में ‘कांग्रेस के युवराज’ किसानों का इस्तेमाल न करें। किसानों की भावनाओं से खेलना बंद करें। किसानों की हर समस्या का हल सरकार के पास है। बातचीत के माध्यम से बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान हो जाता है। कृषि सुधार कानून पर भी किसानों को कोई भ्रम है, तो वह बातचीत से ही दूर होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here