संघ के प्रमुख कार्यकर्ताओं से मिले सरसंघचालक मोहन भागवत

0

पटना : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत बिहार प्रवास पर हैं। संघप्रमुख ने आज संघ के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ दो बैठकें की।

पहले सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दक्षिण बिहार प्रांत कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। दूसरे सत्र में संघ की प्रेरणा से चलने वाली गतिविधियों यथा पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, सामाजिक सदभाव, ग्राम विकास, गो विकास व संवर्द्धन; के प्रांत स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की।

swatva

सरसंघचालक ने पर्यावरण के उपयोगिता को रेखांकित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए सन्नद्ध हो जायें। इसके लिए उन्होंने कुछ कार्यों को विशेष रूप से करने की महत्ता बताई। जल संरक्षण, हरियाली बढ़ाने पर जोर एवं सिर्फ एक बार उपयोग में लाये जाने वाले प्लास्टिक के उपयोग को छोड़ने का उन्होंने आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम अपने घरों में हरियाली बढ़ाने के बारे में नियमित विचार करें। छोटे-छोटे गमलों में भी पौधें लगायें। आस-पास के पौधों एवं वृक्षों के संवर्द्धन पर भी ध्यान दें।

प्रान्त प्रचार प्रमुख राजेश पांडेय ने बताया कि प्रांत कार्यकारिणी के बैठक में पांचजन्य एवं ऑर्गनाइजर के राम मंदिर से संबंधित विशेषांक का लोकार्पण भी किया गया। क्षेत्र स्तर पर होने वाले इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेन्द्र ठाकुर, संघ के उत्तर-पूर्व क्षेत्र (बिहार-झारखंड) के सह क्षेत्र संघचालक देवव्रत पाहन, क्षेत्र प्रचारक रामदत्त चक्रधर, क्षेत्र कार्यवाह मोहन सिंह एवं सह क्षेत्र प्रचारक रामनवमी प्रसाद ने विशेषांक का लोकार्पण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here