विस अध्यक्ष ने समर्पण निधि में दान किए इतने रुपए

0

पटना : राम मंदिर निर्माण में जन-जन की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए पूरे देश भर में 15 जनवरी से श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। 27 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान में देश के 13 करोड़ परिवारों से संघ व उसके अनुषांगिक संगठनों के 40 लाख कार्यकर्ता जनसंपर्क कर राममंदिर निर्माण के लिए ऐच्छिक समर्पण मांग रहे हैं।

इसी कड़ी में बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने श्री राम जन्मभूमि अयोध्या के तत्वाधान में श्री राम जन्मभूमि निर्माण के लिए एक लाख एक सौ रूपए समर्पण राशि का चेक प्रदान किया है।

swatva

बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने यह चेक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बिहार-झारखण्ड के क्षेत्र कार्यवाह मोहन सिंह को सौंपा। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बिहार झारखंड के क्षेत्र प्रचारक रामदत्त चक्रधर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह क्षेत्र प्रचारक रामनवमी जी, प्रांत प्रचारक राणा प्रताप उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here