मोकामा-बड़हिया टाल परियोजना का संचालन करे केंद्र

0

भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर आज दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मोकामा-बड़हिया टाल परियोजना, बिहार में भूले हुए हस्तकला उद्योग, बिहार में मोल्डिंग उद्योग और बिहटा-औरंगाबाद नई रेल लाइन परियोजना पर 2021-22 बजट में विशेष पहल को लेकर शिष्टाचार मुलाकात किया।

विवेक ठाकुर ने वित्तमंत्री से आग्रह किया कि मोकामा-बड़हिया टाल परियोजना का केंद्र सरकार द्वारा संचालन हो। इसके लिए इस बजट में नेशनल सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा इस प्रोजेक्ट का सर्वे कर विस्तृत रिपोर्ट बनाया जाए एवं गाद की सफाई की जाए जिससे लाखों किसानों व मजदूरों की आय में वृद्धि हो। उन्होंने कहा अगर जलजमाव का निराकरण हो जाये तो किसान एक से अधिक फसल पैदा कर सकेंगे।

swatva

विवेक ठाकुर ने कहा कि बिहार में भूले हुए हस्तकला उद्योग को सफलता से व्यवस्थित करने की आवश्यकता है। बिहार को आवश्यकता है मनरेगा से ऊपर उठकर IT और औद्योगीकरण की दिशा में नीतिगत निर्णय लेकर सफल प्रयास का। ज्ञात हो कि मोल्डिंग उद्योग भारत में अभी भी विकसित होने से परे है और बिहार बहुत बड़ा केंद्र बन सकता है। बिहार में हुनर की कोई कमी नहीं है।

सांसद ने कहा कि बिहार में मशीनरी आधुनिकता, पूंजी और बाजार के आभाव में कुछ हस्तकला उद्योग समाप्त हो चुके हैं और कुछ समाप्त होने के कागार पर हैं। विवेक ठाकुर ने पटना के परेव स्थित बर्तन उद्योग, औरंगाबाद के ओबरा स्थित कालीन उद्योग, नवादा के कादिरगंज स्थित सिल्क-तस्सर कपड़ा उद्योग तथा पटना के पालीगंज स्थित सिगोरी में कॉटन कपड़ा उद्योग आधुनिकरण व उसे बाजार से लिंक करने हेतु आग्रह किया।

ठाकुर ने वित्तमंत्री से बिहटा-औरंगाबाद नई रेल लाइन परियोजना एवं प्रस्तावित बिहटा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को पटना मेट्रो के साथ जोड़ने हेतु जो पत्राचार जो रेलमंत्री के साथ किया उसकी प्रति वित्तीय प्रावधान हेतु आग्रह किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here