भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

0

नवादा : जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में सम्पन्न हई। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष राधामोहन शर्मा उपस्थित थे। बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष सहीत प्रदेश मंत्री पुनम शर्मा, वारिसलीगंज विधायक अरूणा देवी, जिला प्रभारी अनिल स्वामी, पुर्व विधायक अनिल सिंह, पुर्व विधायक कन्हैया कुमार समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सम्बोधित किया।

बैठक में आगामी कार्यक्रम पर चर्चा हुई जिसमें 31 जनवरी को प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम बूथ स्तर तक सुनने का निर्देश दिया गया। आगामी 11फरबरी को पंडीत दिनदायाल उपाध्याय की पुण्य तिथि को समर्पण दिबस के रूप में सभी बूथों पर मनाना है। राम मंदिर निर्माण निधी संग्रह अभियान 15 जनवरी से 27 फरवरी तक चलाना है।

swatva

भाजपा की टीम विश्व हिन्दू परिषद एवं आरएसएस को इस अभियान में सक्रिय सहयोग करना है। यह कार्यक्रम शक्ति केन्द्र स्तर तक अभियान के रूप में चलाना है, पंचायती राज चुनाव में भाजपा का प्रतिनिधित्व अधीक से अधीक हो ऐसी योजना बनानी है ।सभी मंडलों में 4 से 14 फरवरी के बीच दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करना है।

बैठक में पुर्व जिला अध्यक्ष केदार सिंह, राजेंद्र सिंह, डा० विजय कुमार सिन्हा, विनय सिंह, विरेन्द्र सिंह, भाजपा नेता अनिल मेहता, नवीन केशरी, जिला कार्यसमिति सदस्य सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, विधानसभा प्रभारी, महील मोर्चा अध्यक्ष गौरी रानी, किसान मोर्चा अध्यक्ष आल्हा बाहदुर आई टी सेल संयोजक अभीजित कुमार, अविनाश कुमार सहीत सभी कार्यसमिति सदस्य उपस्थित थे।

Join us on Facebook

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here