बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारियों का तबादला

0

पटना : बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। बिहार सरकार सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इसकी अधिसूचना जारी की गई है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारी का तबादला कर दिया गया है। इन अधिकारियों को बिहार के विभिन्न जिलों में बंदोबस्त पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है।

swatva

सतीश कुमार शर्मा को बंदोबस्त पदाधिकारी बिहार शरीफ जीउत सिंह को बंदोबस्त पदाधिकारी बेगूसराय और ऋषि देव झा को बंदोबस्त पदाधिकारी पूर्णिया के अलावा ओम प्रकाश यादव को बंदोबस्त पदाधिकारी सहरसा, सुरेश चौधरी को बंदोबस्त पदाधिकारी पश्चिम चंपारण बनाया गया है।

बिहार सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के अपर समाहर्ता स्तर के 14 पदाधिकारियों को बंदोबस्त पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here