गृह राज्यमंत्री ने दादरा नगर हवेली में किया नंदघर का लोकार्पण, कार्यों का निरीक्षण

0

गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने आज संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव के दादरा नगर हवेली जिला में प्रशासक प्रफुल्ल पटेल के साथ जिले में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस क्रम नित्यानंद राय डांडुलफलिया एवं मसाट में बने नन्दघर का लोकार्पण किया, जो आँगनबाड़ी का विस्तारित रूप है। नन्दघर में 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों को एकीकृत शिक्षा, पोषण स्वच्छता, पेयजल एवं नवीनतम शैक्षिक खिलौने की सुविधा है।

राज्यमंत्री नित्यानंद राय अथाल में अक्षय पात्र रसोई घर का भी दौरा किया, जहाँ अत्याधुनिक तकनीक से प्रदेश के स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के लिये मिड डे मील बनता है। राय सिलवासा नगर में तीन नये इलेक्ट्रिक बसों को झण्डा दिखा कर रवाना किया।

swatva

इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत गलौंडा पंचायत एवं सायली में निर्मित घरों को देखा एवं लाभुको को उनके घरों की चाभी प्रदान की, इस मौके पर राय ने कहा कि यह प्रदेश प्रधानमंत्री जी द्वारा 2022 तक सबको पक्का मकान देने का वायदा वर्ष 2021 में ही पूरा कर देगा।

राय 189 करोड़ की लागत से सिलवासा में बन रहे नमो चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान संस्थान के निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा भी स्थल पर जाकर किया तथा अधिकारीयों से इस चिकित्सा महाविद्यालय को फ़रवरी 2021 के निर्धारित समय तक निर्माण कार्य पूरा कर लेने को कहा। ग़ीर गाय डेयरी फार्म एवं मशरूम फार्म के लाभार्थियों से भी मिले, जो इसके माध्यम से स्वरोज़गार कर आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here