खड़मास में नाटकीय अंदाज में हुआ विवाह, 4 घंटे में अपहरण, शादी और बरामदगी

0

लखीसराय : सामान्य तौर पर बिहार में शादी स्वेच्छा से यानी लड़का व लड़की की सहमति से होता है या तो दोनों पक्ष के अभिभावक की सहमति से। लेकिन, बिहार में शादी के कुछ और तरीके प्रचलन में रहे हैं। इनमें से सबसे ज्यादा प्रचलित तरीका है पकड़उआ विवाह, इसमें लड़की पक्ष की तरफ लड़के के परिवार वाले तथा कुछ मामलों में बगैर लड़के के सहमति से जबरदस्ती मंडप या किसी मंदिर में शादी करवा देना।

खड़मास में हुई शादी

हालांकि, बीते कुछ सालों से बिहार में यह प्रचलन न के बराबर था, लेकिन ताजा मामला लखीसराय जिले का है, जहाँ खड़मास में हिन्दू रीति-रिवाज से अभिभावक की सहमति के बगैर लड़के को पकड़कर जबरदस्ती शादी करवा दी गई। लखीसराय जिले के गंगासराय निवासी मनोज सिंह के पुत्र शिवम् कुमार की शादी लखीसराय जिले के पहाड़पुर निवासी संजीत कुमार सिंह की पुत्री फस्टी (काल्पनिक नाम) से करा दी गई है।

swatva

कुछ दिनों बाद जाता आर्मी में

जानकारी के अनुसार लड़का सामान्य प्रतियोगिता की तैयारी करता था तथा अभिभावक के अनुसार शिवम की नौकरी लगी थी तथा इसी महीने उसे जॉइनिंग करना था। जॉइनिंग को लेकर पत्र भी आ गया था और उसे आर्मी में जाकर सेवा देनी है। इस बीच सामान्य दिनों की तरह शिवम् अपने दोस्तों के साथ मॉर्निंग वॉक हेतु अपने गांव के मैदान में पहुंचा था, जहाँ पहले से लड़के का इन्तजार कर रहे कुछ कुछ हथियार बंद (कथित रूप से अभी तक मामले की पुष्टि नहीं हुई है) युवकों ने उसे उठाकर लाल रंग की ऑल्टो में लेकर फरार हो गए और जमुई जिले के महादेव सिमरिया स्थित मंदिर में जाकर जबरदस्ती शादी करवा दी गई।

पुलिस के पहुंचने से पहले हो चुकी थी शादी

इधर अपहरण की खबर सुनते ही सारे ग्रामीण उग्र हो गए और उन्होंने मोकामा-मुंगेर राष्ट्रीय उच्च पथ 80 को जाम कर दिया। इसके बात पुलिस को सूचनी मिली कि लड़के को महादेव सिमरिया ले जाय गया है, जहाँ उसकी जबरदस्ती शादी करवाई जा रही है। लेकिन, जब तक पुलिस वहां पहुँची तब तक दोनों की शादी हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने लड़के को स्थानीय थाना बड़हिया लाया, तब जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और जाम टूटा।

मामला प्रेम-प्रसंग का!

पुलिस तथा लड़की के परिवार वाले तथा कुछ अन्य करीबियों की मानें तो लड़की बहुत पहले से लड़की से फ़ोन पर लंबी बातचीत करता था और दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे। परिवार के नजदीकी लोगों की मानें तो दोनों की शादी एक माह पूर्व ही होने वाले थी, लेकिन किसी कारणवश शादी नहीं हो पाई। वहीं, लड़के की नौकरी होने की जानकारी बाहर आने के बाद लड़की वालों ने मौक़ा देखकर शादी करवा दी।

लड़की को ढूंढ रही पुलिस

बहरहाल, लड़का तो सकुशल अपना घर पहुँच चुका है और लड़की की तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक़ बड़ी संख्या में पुलिसबल लड़की के ननिहाल पहुंचे हैं। क्योंकि, लड़की के छुपे होने की जानकारी वहीं की मिली है। लड़की को ढूंढने में लखीसराय और जमुई पुलिस लगी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here