अरुणा देवी महिला एवं बाल विकास समिति का सभापति मनोनीत 

0

नवादा : जिले के वारिसलीगंज विधायक अरुणा देवी को महिला एवं बाल विकास समिति का सभापति मनोनित किये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्र के लोगो में काफी खुशी देखी जा रही है। जानकारी हो कि सोमवार को बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के द्वारा गठित समितियों के सभापति में से महिला एवं बाल विकास समिति का सभापति वारिसलीगंज की भाजपा विधायक अरुणा देवी को मनोनीत किया गया है।

इस बात की सूचना मिलते ही क्षेत्रवासियों के चेहरे पर मुस्कान दौड़ गई। इस बाबत जिला पार्षद अंजनी कुमार, मुखिया संघ अध्यक्ष गौतम कुमार, मुखिया पति दिलीप रावत, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संजय कुमार मंगल, बरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शैलेंद्र शर्मा, प्रियरंजन श्रीनिवास, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष आल्हा बहादुर सिंह, विधायक प्रतिनिधि रामसकल सिंह, नगर के पूर्व वार्ड पार्षद संजय कुमार, बब्लू शाही, कार्यानंद शर्मा, मुखिया राजकुमार सिंह, सरपंच रामबरन सिंह, वीणा देवी, पत्रकार अशोक कुमार, उमाशंकर, सुजीत कुमार आदि लोगो ने खुशी जाहिर करते हुए अरुणा देवी को बधाई और शुभकामना दिया है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here