पंजाब में कैप्टन खुद कराते हैं कॉन्ट्रैक्ट खेती, दूसरे कराए तो उनको परेशानी क्यों?

0
sanjay JAISWAL

पटना : कृषि कानून को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि 15 दिसंबर से पहले एक लाख टन धान की अधिप्राप्ति हुई है। इसलिए बिहार सरकार के कृषि मंत्री और नीतीश कुमार धन्यवाद के हकदार हैं।

जायसवाल ने कहा कि अगर यहां कोई कंपनी अपना गोडाउन बनाती है, तो किसान पैक्स का मुंह नहीं देखेगा। किसान अपना अनाज सीधे कंपनी को किसान बेच सकते हैं, इसका विरोध क्यों? किसान कहीं भी अपना अनाज बेच सकते हैं। देश मे हर साल 6 हजार करोड़ का टैक्स किसान से लिया जाता है। पीएम मोदी इस टैक्स से किसान को मुक्त करना चाहते हैं।

swatva

जायसवाल ने कांग्रेस नेता व पंजाब के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में अमरेंद्र सिंह ने पेप्सी कोला के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया। आलू की खेती कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के जरिये होती है। आप करते हैं तो ठीक दूसरे से परेशानी है।

पंजाब में भिंडरवाला का नारा लगता है। खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगते हैं। जो लोग देश के विभाजन की राजनीति करते हैं, वो किसान के खिलाफ काम कर रहे। किसान को आज कोई आगे बढ़ाने का काम कर रहा तो वे नरेंद्र मोदी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here