लोजपा नहीं भाजपा के कारण विस में जदयू बनी तीसरे नंबर की पार्टी- जय कुमार सिंह

0

पटना : विधानसभा में तीसरे नंबर की पार्टी बनने के बाद जदयू द्वारा लोजपा व भाजपा पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। हाल ही अरूणाचल प्रदेश में जदयू के 6 विधायक भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद से बिहार की राजनीति और गरमा गई है।

भाजपा के कारण कम आई सीटें

विधानसभा नतीजों पर बात करते हुए जदयू नेता व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह ने कहा कि लोजपा की इतनी औकात नहीं है कि उसके कारण हम तीसरे नंबर की पार्टी बन जाएं। जय कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव में हमारी पार्टी को 43 सीटें लोजपा नहीं भाजपा के कारण आई है। क्योंकि, भाजपा का संगठन अपने वोटरों को समझाने में असफल रही और वे सारे वोटर जदयू के बजाय लोजपा में शिफ्ट कर गई।

swatva

जय कुमार सिंह ने कहा कि अगर भाजपा का संगठन चाहती तो आज जदयू की स्थिति ऐसी नहीं होती। जदयू की ऐसी स्थिति की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। क्योंकि, जदयू के नेता काफी लोकप्रिय हैं। पूरी प्रदेश में जमकर काम किये हैं। इतना सबकुछ होने के बाद इस तरह के परिणाम की कल्पना नहीं कर सकते हैं।

विदित हो कि जयकुमार सिंह इस बार दिनारा से चुनाव हार गए हैं और इनके हार का सबसे बड़ा कारण रहे भाजपा से बगावत करके लोजपा के सिंबल से चुनाव लड़े राजेन्द्र सिंह। 2020 के विधानसभा चुनाव में जय कुमार सिंह तीसरे नंबर पर रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here