तेजस्वी के भिखारी वाले बयान पर बिफरी भाजपा, बोली किसानों से मांगें माफी

0

पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कृषि बिल को लेकर कहा कि पंजाब और हरियाणा में जो किसान काम कर रहे हैं वह बिहार के आसपास के गांवों से किसान मजदूर बनकर गए हैं अगर बिहार की यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में बिहार भिखारी बन जाएगा। अब तेजस्वी के इस बयान पर पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष बिहार के किसानों का अपमान कर रहे हैं। बिहार के किसान भिखारी नहीं, अन्नदाता है। वे कड़ी मेहनत कर मेहनत कर देश-प्रदेश के लोगों की पेट भरते हैं।

अरविन्द सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के बयान से जाहिर हो गया कि वे किसानों के प्रति किस तरह की ओछी सोच रखते हैं। किसानों को भिखारी कहकर अपमानित करनेवाले तेजस्वी को अपने बयानों के लिए किसानों से माफी मांगनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष को कोई जानकारी नहीं, सिर्फ हवा-हवाई बातें करते हैं। बिहार में एनडीए की सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए सतत प्रयत्नशील है। इसके बेहतर नतीजे भी सामने आये हैं।

swatva

लेकिन, तेजस्वी को नहीं दिखता तो उनकी नजर का दोष है। बाढ़ और सूखा की स्थिति में राज्य सरकार मुआवजा दे रही है। मुआवजे की राशि सीधे किसानों के खाते में जाती है। डीजल सब्सिडी की व्यवस्था की गयी है। सात निश्चय-2 में हर खेत तक पानी पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। तेजस्वी बताएं कि उनके 15 वर्षो के राजद शासनकाल में उनके माता-पिता ने किसानों के लिए क्या किया?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here