शाहाबाद क्षेत्र में धान की खरीदारी के लिए शीघ्र खोला जाएगा क्रय केंद्र: अश्विनी चौबे

0

पटना: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि किसानों की समस्या का समाधान होगा। वे चिंतित न हो। बिहार सरकार निगरानी कर रही है। धान की खरीदारी का उचित मूल्य किसान को मिले, इसे लेकर सरकार कृतसंकल्पित है।

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री को बक्सर, रोहतास व कैमूर के बड़ी संख्या में किसानो ने धान खरीदारी से संबंधित समस्या से अवगत कराया था। इस संबंध में अश्विनी चौबे ने बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह से बात की। धान खरीदारी पर चर्चा हुई। विशेष कर शाहाबाद क्षेत्र जिसे धान का कटोरा कहा जाता है, धान की खरीदारी के लिए क्रय केंद्र खोलने पर विस्तृत बातचीत हुई।

swatva

चौबे ने बक्सर, रोहतास व कैमूर के जिलाधिकारी से भी बात की। खरीदारी को लिए यथाशीघ्र एक केंद्र खोला जाएगा। इसकी व्यवस्था शुरू कर दी गई है। पंचायत स्तर पर पैक्स एवं प्रखंड स्तर पर व्यापार मंडल के जरिए धान की खरीदारी हो इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी ना हो। बिहार सरकार भी इस विषय लेकर गंभीर है।

चौबे ने कहा कि विपक्षी दल किसानों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। अपना राजनीति स्वार्थ साध रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार किसानों के कल्याण के लिए कटिबद्ध है। आजादी के बाद पहली बार एनडीए की सरकार ने किसानों की दशा सुधारने व उनकी आय को दोगुना करने के लिए कृषि सुधार कानून लेकर आई। विपक्षी दल किसानों के नाम पर सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। राजद व कांग्रेस ने हमेशा किसानों का शोषण किया है। किसानों के कल्याण की इन्हें चिंता नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here