विवाद सुलझाने गई जिला पार्षद के साथ मारपीट, दो गिरफ्तार

0

नवादा: जिले के उग्रवाद प्रभावित रजौली थाना क्षेत्र के बलिया गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई। पीड़िता की शिकायत पर विवाद सुलझाने गांव गई रजौली दक्षिणी की जिला परिषद सदस्य मंजू देवी के साथ आरोपित युवक के स्वजनों ने मारपीट करना शुरू कर दिया। जिला पार्षद के साथ पीड़ित महिला को देखकर आरोपित युवक व उसके स्वजन आग-बबूला हो गए। विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट का रूप ले लिया।

मारपीट की इस घटना में जिला पार्षद मंजू देवी, पीड़िता अनीता देवी, तेतरी देवी, पवन कुमार, रोहित कुमार व अनीता देवी बुरी तरह से घायल हो गई। घटना की सूचना तत्काल थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मौके से दो लोगों को हिरासत में लेकर थाना लाई है। पुलिस ने मौके से कई लाठी-डंडे जब्त की है।

swatva

थाने में शिकायत दर्ज

रविवार की सुबह पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर बलिया गांव की चिता देवी, रुपेश राजवंशी, जितेंद्र राजवंशी, उजय राजवंशी, सतीश राजवंशी और अर्जुन राजवंशी को आरोपित बनाई। सभी पर छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने बताया कि वह गांव के बाहर शौच के लिए गई थी। लौटकर वापस अपने घर आ रही थी, तभी रास्ते में बैठे रुपेश, जितेंद्र और सतीश ने उसके साथ जबरन छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। विरोध किया तो उक्त लोगों ने उसके साथ धक्का-मुक्की की। जिसके बाद वह वहां से भागकर जिला परिषद सदस्य मंजू देवी के पास पहुंची। जिला पार्षद से मदद की गुहार लगाई। पार्षद आरोपित युवक के गांव बलिया पहुंची तो युवक के परिजनों ने मारपीट शुरु कर दिया।

दो को भेजा गया जेल

थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि महिला के लिखित आवेदन के आलोक में 6 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। रात में हिरासत में लिए गए सतीश राजवंशी और अर्जुन राजवंशी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया है। अन्य चार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही उन लोगों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here