भगत को भाजपा ने चलता किया

0

झारखण्ड : बिहार में चुनाव में पहले चरण का मतदान हो चुका है । वहीं दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। वहीं इस बीच झारखण्ड भाजपा द्वारा भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं को पार्टी से निष्काषित कर बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा द्वारा कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए नेता सुखदेव भगत को भाजपा से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

पिछले विधानसभा चुनाव के समय ताम-झाम से कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए सुखदेव भगत को पार्टी ने शुक्रवार को निष्कासित कर दिया गया। प्रदेश भाजपा महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के निर्देशानुसार सुखदेव भगत को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण भाजपा से निष्कासित किया गया है।

swatva

जानकारी हो कि झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष रहे सुखदेव भगत ने विधानसभा चुनाव-2019 में भाजपा प्रत्याशी के रूप में लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े थे लेकिन वह पराजित हो गए थे। भाजपा नेता ने कहा कि सुखदेव भगत के कांग्रेस में फिर से जाने की जानकारी मिलने के बाद भाजपा ने उन्हें पार्टी से निकाला है। सुखदेव भगत का भाजपा में मन भी नहीं लग रहा था।

हालांकि अब देखने वाली बात यह होगी की दुवारा कांग्रेस में उनकी वापसी होगी या नहीं। वहीं भाजपा द्वारा पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद सुखदेव भगत ने सिर्फ दो शब्दों में अपनी प्रतिक्रिया दी- धन्यवाद भाजपा। उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा वह कुछ भी नहीं कहना चाहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here