दोपहत 3 बजे तक जहाँ था सर्वाधिक विरोध, वहीं हुआ सबसे ज्यादा मतदान

0

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पहले चरण का मतदान जारी है। इस बीच कहीं-कहीं से मतदान बहिष्कार की भी खबरें सामने आ रही है। वहीँ, पहले चरण की इन 4 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुके हैं। जहाँ, चेनारी में 42.40%, कुटुम्बा में 52%, औरंगाबाद में 45.40% और गुरुआ में 49.60 फीसदी मतदान हुए हैं।

जिलानुसार बात करें तो भागलपुर में 45. 51% बांका में 47.44% , मुंगेर में 41.93% ,लखीसराय में 49.84% ,शेखपुरा में 41.67% ,पटना में 45.77% ,भोजपुर में 43.08%, बक्सर में 48.91%, कैमूर में 49.26%, रोहतास में 43.79%, अरवल में 42.43%, जहानाबाद में 44.21% , औरंगाबाद में 48.59% , गया में 48.14%,नवादा में 45.70% तथा जमुई में 49.79 फीसदी मतदान हुआ। पूरे बिहार की 71 विधानसभा सीटों पर दोपहर तीन बजे तक 46. 29 फीसदी मतदान हुए।

swatva

मुंगेर, नवादा, लखीसराय, औरंगाबाद, कैमूर और आरा विधानसभा की कुछ सीटों पर वोट का बहिष्कार किया जा रहा है। लखीसराय में बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा का बालगुदर गाँव में जमकर विरोध हुआ। मतदान का बहिष्कार कर रहे ग्रामीणों ने खेल मैदान पर म्यूजियम बनाने को लेकर विरोध कर रहे हैं। वहीं नवादा और आरा में मतदाता सड़क, पुल, शिक्षा लेकर वोट बहिष्कार कर रहे हैं। वहीँ, मुंगेर में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुई गोलीबारी को लेकर मतदाता नाराज हैं।

दोपहर तीन बजे तक सर्वाधिक मतदान लखीसराय जिले में हुआ है। विदित हो कि यहाँ आज तक बिहार सरकार के मंत्री और लखीसराय से भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा का विरोध जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here