मुंगेर एसपी को तत्काल हटाएं, लिपापोती कर रहे सुशील मोदी: राजद

0

पटना: बीती रात मुंगेर में दुर्गा पूजा के बाद विसर्जन के दौरान मुंगेर में पुलिस द्वारा निहत्थे श्रद्धालुओं पर पहले पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने निहत्थे श्रद्धालुओं पर गोली दागी। जिसमें आधिकारिक रूप से 1 लोग की मौके पर मौत हो गई तथा कई लोग घायल हैं।

इस घटना को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने मुंगेर गोलीकांड की निंदा करते हुए घटना के लिए जिम्मेदार एस पी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने की मांग की है।

swatva

राजद प्रवक्ता ने कहा कि उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी घटना पर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग पर डाल कर मामले का लिपा-पोती करना चाह रहे हैं। जबकि राज्य सरकार को फौरी तौर पर घटना के लिए जिम्मेदार वहाँ के एस पी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर न्यायिक जांच की घोषणा करनी चाहिए। राजद नेता ने मृतकों के परिवार को पर्याप्त मुआवजा और घायलों को स्तरीय ईलाज की व्यवस्था कराने की माँग की है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि इस हृदय विदारक घटना पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानन्द राय के साथ हीं भाजपा और जदयू के अन्य नेताओं की चुप्पी उनके दोहरे चरित्र को उजागर करता है। उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को तो ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी देनी चाहिए थी कि वे गोलीकांड के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अब तक कौन सी कार्रवाई किये तो वे कार्रवाई करने हेतु चुनाव आयोग से मांग कर रहे हैं। सुशील मोदी केवल मामले पर गुमराह करने के लिए वैसा ट्वीट किये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here