NDA के पक्ष में परिणाम आने के बाद बोले चिराग, यह जीत नरेंद्र मोदी की

0

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जनता ने एनडीए के पक्ष में फैसला सुनाया है। इस बार के चुनाव में एनडीए को 125 सीटें मिली है, वहीं महागठबंधन को 110 सीटें मिली है। इस बार के चुनाव में एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ने वाली लोजपा को सिर्फ 1 सीट पर जीत मिली है।

नतीजे आने के बाद लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने ट्वीट कर कहा कि बिहार की जनता ने आदरणीय नरेंद्र मोदी जी पर भरोसा जताया है। जो परिणाम आए हैं उससे यह साफ़ है कि भाजपा के प्रति लोगो में उत्साह है। यह प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी की जीत है।

swatva

चिराग ने कहा कि सभी लोजपा प्रत्याशी बिना किसी गठबंधन के अकेले अपने दम पर शानदार चुनाव लड़े। पार्टी का वोट शेयर बढ़ा है। लोजपा इस चुनाव में बिहार1st बिहारी1st के संकल्प के साथ गई थी। पार्टी हर ज़िले में मज़बूत हुई है।इसका लाभ पार्टी को भविष्य में मिलना तय है।

इसके साथ ही चिराग ने कहा कि मुझे पार्टी पर गर्व है कि सत्ता के लिए पार्टी झुकी नहीं। हम लड़े और अपनी बातों को जनता तक पहुँचाया। जनता के प्यार से इस चुनाव में पार्टी को बहुत मज़बूती मिली है। बिहार की जनता का धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here