चिराग का वितराग, पलट न जाएं चच्चा

0

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चिराग पासवान जदयू व नीतीश कुमार को लेकर कड़ा रुख अख्तियार किये हुए हैं। इस क्रम में चिराग ने कई जगह जनसभा काटने के बाद ट्वीट कर नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली बार आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी के आशीर्वाद से आदरणीय नीतीश कुमार जी मुख्यमंत्री बने और फिर उनको धोखा देकर प्रधानमंत्री जी के आशीर्वाद से रातों रात मुख्यमंत्री बन गए। इस बार कहीं आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का आशीर्वाद लेकर फिर आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी के शरण में ना चले जाएं साहब।

चिराग ने अन्य ट्वीट में कहा कि आदरणीय नीतीश कुमार जी ने साज़िशन भारतीय जनता पार्टी (BJP) को पिछली बार लड़े 157 सीट के जगह कम सीटें दी है। आज नीतीश कुमार जी को 121 सीटें चाहिए थी वहीं अपने राजनैतिक गुरु आदरणीय लालू प्रसाद यादव के साथ 101 पर मान गए थे। लेकिन, भाजपा के साथ इन्हें 101 सीट से ज़्यादा चाहिए। पहले बिहार को ठगा और अब भाजपा को।

swatva

चिराग ने कहा कि जो भीतरघात आदरणीय नीतीश कुमार जी ने लोकसभा के चुनाव में लोजपा प्रत्याशियों के साथ किया था, वही अब वह भाजपा प्रत्याशियों के साथ कर रहे है। लोजपा के जैसे भाजपा के एहसानों को भूल मत जाइएगा। मात्र अपने कुर्सी की रक्षा के लिए बिहार के 5 वर्ष बर्बाद किया साहब ने।

बता दें कि चिराग नीतीश कुमार को लेकर असंभव नीतीश के नाम से अभियान चला रहे हैं। इसका मकसद है कि इस बार सत्ता में नीतीश कुमार का आना असंभव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here