चुनाव प्रचार के दौरान बेहोश हुए पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह, बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर

0

दोनों बेटे के लिए चुनाव प्रचार में लगे हैं नरेंद्र सिंह

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों के स्टार प्रचारक अपने प्रत्याशियों के पक्ष में अलग-अलग जगहों पर जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस बीच चुनाव प्रचार के दौरान ही बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई है। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

विदित हो कि नरेंद्र सिंह अपने दोनों बेटे के लिए प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। उनके पुत्र अजय प्रताप सिंह रालोसपा के सिंबल से जमुई विधानसभा से चुनावी मैदान में हैं। वहीं उनके छोटे बेटे सुमित सिंह निर्दलीय चकाई से चुनावी मैदान में हैं।

swatva

बताया जाता है कि नरेंद्र सिंह चुनाव प्रचार के दौरान जब वे वापास लौट रहे थे तो गांव के मंदिर के पास पहुंचे थे। जहां उन्होंने प्रणाम कर लौट रहे थे। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद डॉक्टर ने बेहतर ईलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। बीमार होने की जानकारी मिलते ही उनके दोनों पुत्र व हजारों समर्थक उन्हें देखने के लिए पहुंच चुके थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here