तीसरे चरण में भी जदयू नेता भाजपा प्रत्याशियों के साथ कर रहे भीतरघात- चिराग

0

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज आखिरी चरण का मतदान जारी है। आज 16 ज़िलों की 78 सीटों पर मतदान हो रहा है, जिसमें मुख्य तौर पर सीमांचल और मिथिलांचल का इलाका है। जानकारों की मानें तो यही चरण तय करेगा कि बिहार में किसकी सरकार बनेगी।

बहरहाल, चुनाव के आखिरी दिन सभी दलों के प्रमुख नेता अपने-अपने अनुसार वोटरों को रिझा व विरोधियों पर निशाना साध रहे हैं। इस क्रम में लोजपा सुप्रीमों चिराग पासवान ने एक बार फिर नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले दो चरण में बिहार ने विकास और बदलाव के लिए अपना आशीर्वाद दिया है। बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के दुश्मनों को सबक़ सिखाना है। बिहार को और बर्बाद नहीं होने देना है। बिहार को आगे ले जाने के लिए अपना मतदान करें। लोजपा संग भाजपा प्रत्याशियों की बढ़त है।

swatva

चिराग ने कहा कि अब नहीं तो कभी नहीं की नीति पर चलना होगा। इस बार साहब ने पिछले 5 साल का हिसाब दिया नहीं, अब साहब संन्यास ले रहें हैं। पाँच वर्ष के बाद साहब आपका आशीर्वाद माँगने भी नहीं आएँगे। इस बार जब आना था आशीर्वाद लेने तब तो कुछ किया नहीं, अगली बार उनको कुछ करने की ज़रूरत नहीं है।

चिराग ने कहा कि जदयू के नेता भाजपा के प्रत्याशियों के साथ तीसरे चरण के मतदान में भी भीतरघात कर रहे हैं। आप सभी से अपील है कि भाजपा के प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद दें। जदयू को दिया गया एक भी वोट कल बिहार में कोई परिवर्तन नहीं करेगा। जस की तस स्थिति बनी रहेगी।

साहब के 15 साल के शासन के बाद भी पलायन, बाढ़, शिक्षा, रोज़गार, स्वास्थ, समय पर डिग्री, सरकारी भर्ती, पर्यटन की समस्या जस की तस बनी हुई है। इसलिए अपना आशीर्वाद बिहार में बदलाव के लिए दें। अपना आशीर्वाद बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के लिए दें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here