बिहार: भाजपा प्रत्याशी के भाई के घर करोड़ों का सोना बरामद

0

मोतिहारी: चुनावी सरगर्मी के बीच नेपाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रक्सौल से भाजपा प्रत्याशी प्रमोद सिन्हा के भाई अशोक सिन्हा के नेपाल स्थित बीरगंज आवास से 23 किलो सोना और दो किलो चांदी जब्त की है।

नेपाल पुलिस ने इस घटना की पूरी जानकारी प्रेसवार्ता कर दी है। बताया जाता है कि भाजपा प्रत्याशी के भाई अशोक सिन्हा भारत-नेपाल बॉर्डर पर कस्टम क्लियरिंग का काम करते हैं। अशोक सिन्हा नेपाल के बीरगंज में भाड़े के घर में रहते है। सोने की कीमत लगभग 12 करोड़ बताई जा रही है।

swatva

यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। इस सीट से 2000 से भाजपा के अजय कुमार सिंह विधायक हैं। लेकिन, इस बार उनका काट दिया गया है और इस सीट से प्रमोद सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here