राबड़ी का सुमो पर निशाना, बोली- 15 साल से मटर छिल रहे थे क्या?

0

पटना: बिहार चुनाव को लेकर प्रमुख दलों के प्रमुख नेताओं की बीच ज़ुबानी जंग तेज हो गई है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भाजपा नेता व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के रोजगार देने वाले बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि लो कर लो बात। 15 साल से मटर छिल रहे थे क्या?? 15 साल बाद नीतीश जी और सुशील जी को महसूस हुआ कि बिहार में बेरोज़गारी है। तेजस्वी तुम लोग को अब मुद्दे आधारित राजनीति सिखाएगा।

मालूम हो कि उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि हमने इन 15 साल में जो विकास का कार्य किया है, उसी विकास कार्यों के नाम पर वोट मांग रहे हैं। अगर जनता अगले 5 साल के लिए मौका देती है, तो सुबह में उद्योग-धंधों के माध्यम से बेरोजगारी को दूर करने में तनिक भी कोताही नहीं होगी।

swatva

साथ ही सुमो ने कहा था कि पहले लोगों के लिए सड़क, बिजली नसीब नहीं थी। लेकिन, अब यह सारी चीजें उपलब्ध हो गई है। अब इन चीजों पर चुनाव नहीं लड़ी जा रही है। इन चीजों को विपक्ष चुनावी मुद्दा नहीं बना सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here